CBI ने SC से मांगी इजाजत, कहा कोलगेट की रिपोर्ट साझा करने का दे आदेश

CBI ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उसे कोयला घोटाले की जांच रिपोर्ट सरकार के साथ साझा करने की इजाजत मिले। CBI ने दलील देते हुए अपनी इस अर्जी में कहा है कि इस घोटाले में कई मामलों में जांच साझा करना जरूरी होता है। वहीं सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कोयला खदान आवंटन घोटाला जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की।
कोल ब्लॉक घोटाले में सीबीआई केंद सरकार से इससे जुड़ी जानकारी शेयर करना चाहती है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके गुहार लगाई है कि अदालत 8 मई के अपने उस आदेश में बदलाव करे, जिसमें सीबीआई को मामले की छानबीन से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से साझा न करने का आदेश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications