अगर मुलायम पीएम बने तो सबसे पहले माला मैं पहनाऊंगा: बेनी
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को हमेशा निशाने पर लेने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तेवर रविवार को थोड़े नरम दिखे। उन्होंने पहली बार मुलायम सिंह यादव के लिये मीठे बोल बोले और उन्हें अपना पुराना दोस्त बताया। बेनी प्रसाद वर्मा ने तो यहां तक कह डाला कि यदि मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें सबसे पहले माला मैं पहनाऊंगा।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नवीनीकृत उप डाकघर पर प्रोजेक्ट एरो का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर हमेशा बरसने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तेवर रविवार को थोड़ा नरम नजर आए। उन्होंने मुलायम को अपना पुराना दोस्त बताया।

यह तक कह डाला कि यदि मुलायम प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले मैं ही उन्हें माला पहनाऊंगा। काश! वह दस साल पहले गोंडा आ गए होते तो इसकी तस्वीर बदल जाती। खैर, अब वापस जाने वाला नहीं हैं। वर्मा ने कहा कि वह इस विभाग के 18 साल पहले मंत्री रह चुके हैं।
उनका सौभाग्य है कि वह इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर रहे हैं। शीघ्र ही इस विभाग में बैकिंग सुविधाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे लोगों को लाभ होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि यूपी में कांग्रेस 80 में से 50 सीटें जीतेगी और फिर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनना ही होगा।
यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए बेनी प्रसाद ने कहा कि यूपी की स्थिति आज इतनी खराब हो गई है कि मंत्री तक को अधिकारियों के यहां जाकर अपना काम कराने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता है जो निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान है।












Click it and Unblock the Notifications