बोधगया आतंकी हमला: दिग्विजय ने मोदी पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कल बोधगया मंदिर में हुए सीरियल बम धमाकों में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा है कि मोदी ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को सबक सिखाने की बात की थी इसके अगले ही दिन बोधगया मंदिर में 9 बम ब्लास्ट हो गये।
गौरतलब है कि बोधगया मंदिर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली है। धमाकों के बाद सुरक्षाबलों ने मंदिर को तुरंत खाली करवा लिया। जिसके बाद मंदिर परिसर में भी जांच के दौरान तीन जिंदा बम मिले। इस घटना पर सभी राजनीतिक दलों ने अफसोस जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि भारत के कई मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं, इसे ध्यान में रखकर चाक चौबंद प्रबंध किये जाने चाहिए थे। बिहार के डीजीपी अभयानंद ने कहा है कि धमाकों में हाईइंटेसिटी पदार्थों का इस्तेमाल नही किया गया है।
धमाकों के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। दिग्विजय ने मोदी पर ऐसे समय निशाना साधा जब मोदी ने आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पहली बार बिहार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने कहा है कि वह खुद इस पर नजर रख रहे हैं और मामले की जांच की जाएगी।
बोधगया धमाकों के बाद महाराष्ट्र में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है।

हमले में घायल हुआ बुद्धिस्ट
कल बोधगया के महाबोधि मंदिर में नौ सीरियल धमाके हुए जिसमें एक बौद्ध भिक्षु घायल हो गया।

हमले में घायल हुआ बुद्धिस्ट
हमले में घायल हुए बुद्धिस्ट को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते लोग।

धमाकों के बाद एक बौद्धभिक्षु
धमाकों के बाद सुरक्षाकमियों ने मंदिर परिसर की तलाशी ली। जिसमें और तीन जिंदा बम मिले।

धमाके के बाद मंदिर की फर्श पर रक्त फैल गया।
धमाके के बाद मंदिर की फर्श पर रक्त फैल गया।

मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी
मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी।

मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी
मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी।

महाबोधि मंदिर के बाहर पूजा करता बौद्धभिक्षु
महाबोधि मंदिर के बाहर पूजा करता बौद्धभिक्षु।

मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी
मंदिर परिसर का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी।

एन आई ए टीम ने परिसर की जांच की
सुरक्षा की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसी ने परिसर की जांच की।

नीतीश कुमार और डीजीपी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी अभयानंद धमाको के बाद बातचीत करते हुए।












Click it and Unblock the Notifications