बोधगया ब्‍लास्‍ट: मंदिर परिसर में रखे गये थे 13 बम

Home Minister Sushilkumar Shinde
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बिहार के बोधगया में रविवार को हुए सिलसिलेवार 9 बम धमाकों के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज मीडिया से बात की। उन्‍होंने कहा कि महाबोधि मंदिर परिसर में 13 बम रखे गये थे जिसमें से 10 विस्‍फोट हुआ। उन्‍होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि इस इस धमाके में दो बौद्ध भिक्षु घायल हुए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि आज, मेरे पास 10 विस्फोटों की जानकारी है।

वहां कुल 13 बम रखे गए थे। मैं इस बारे में गहराई में नहीं जाउंगा कि ये सब कहां कहां रखे गए थे। दो लोग 50 वर्षीय दोरजी और 30 वर्षीय बाला सांगा घायल हुए हैं। शिंदे पुणे से सौ किलोमीटर दूर तालेगांव में सीआरपीएफ में एक अस्पताल के उदघाटन के मौके पर आयोजित समारोह से बात कर रहे थे। गौरतलब है कि कल बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर में श्रृंखलाबद्ध तरीके से विस्फोट हुए थे।

इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। उसका पहचान-पत्र मंदिर परिसर में पाया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विनोद मिस्त्री नामक व्यक्ति को रविवार देर शाम गया जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मंदिर में उसका पहचान मिलने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+