वोटरों को माया की नसीहत, कहा पिछली बार की गलती को दोहराना नहीं

मायावती ने वोटरों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों को सचेत होकर वोट करना होगा। सपा के छलावों से बचना होगा। मायावती ने लोगों को मोदी जैसे नेताओं से सतर्क रहने को भी कहा।
यूपी में कई महीने से चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों के दौर के समापन मौके पर राजधानी में हुए इस बड़े सम्मेलन में मायावती के भाषण से साफ लग रहा था कि वो कमजोर पड़ चुके दलित-ब्राह्मण गठजोड़ को फिर से जिन्दा करके अगला लोकसभा चुनाव में अपनी साख बचाना चाहती है।
दलितों की राजनीति करने वाली मायावती की नजर अगड़ों की वोटबैक पर है। वो बाह्मणों के वोट को इक्ट्ठा कर लोकसबा में अपनी सीट पक्की करना चाहती है।
मायावती ने इस बात पर खासा जोर देते हुए कहा कि क्षत्रिय, वैश्य, भूमिहार जो जाति जितनी ज्यादा तादाद में बीएसपी से जुड़ेगी हमारी सरकार बनने पर सत्ता में भागीदारी के उतने ज्यादा मौके पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications