महारैली कर अपनी ताकत का एहसास करायेगी बसपा

लखनऊ। वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजधानी लखनऊ में सात जुलाई को होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन के जारिए विरोधी दलों को अपनी ताकत का अहसास कराने की कवायद शुरू कर दी है। अपनी महारैलियों के लिए विख्यात बसपा एक बार फिर राजधानी में अपने कार्यकर्ताओं का जमावड़ा करने जा रही है। इस ब्राह्मण महासम्मेलन में बसपा के चेहरे सतीश मिश्र के अलावा बसपा प्रमुख मायावती भी मौजूद रहेंगी। महासम्मेलन का आयोजन सात जुलाई को लखनऊ के रमाबाई मैदान में किया गया है।

बसपा के ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए उप्र के सभी पदाधिकारी जोर लगाए हुए हैं। राज्य में जिला स्तर पर बसपा की ब्राह्मण भाईचारा समितियां लोगों को राजधानी लाने की मुहिम में जुटी हुई हैं। राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर मुख्यालय में लगातार बैठकें कर रहे हैं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

Mayawati

बसपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की रणनीति सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र से 500 से लेकर 700 कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाना है। बसपा यदि अपने उद्देश्य में कामयाब रही तो करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ता उस दिन लखनऊ की सड़कों पर दिखेंगे।

बसपा ने पहले भी जब कभी रैली का आयोजन किया है, वह भारी भीड़ एकत्र करने में सफल रही है। पार्टी के पदाधिकारियों की कोशिश हर विधानसभा में पांच बसों में अधिक से अधिक ब्राह्मणों को लाने की है। पार्टी सूत्रों की मानें तो ब्राह्मणों के खाने-पीने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+