बीजेपी ने फिर छेड़ा 'राम राग', चुनावी मिशन के साथ अयोध्या पहुंचे अमित शाह
अयोध्या। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपने अपने चुनावी एजेंडे तैयार कर रही है। बीजेपी ने भी एकबार फिर से अयोध्या राम मंदिर का राग अलापना शुरु कर दिया है।
अयोध्या दौरे पर गए बीजेपी के महामंत्री और पार्टी मामलों के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण को पार्टी का चुनावी एजेंडा करार दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी नरेन्द्र मोदी के सिपेहसलाकार अमित शाह ने कहा कि सुशासन के साथ राम मंदिर निर्माण पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अयोध्या दौरे पर गए अमित शाह ने रामलला के दर्शन किए और इसके बाद पार्टी की प्राथमिकताओं में सुशासन के साथ ही राम मन्दिर निर्माण को भी शामिल कर दिया। शाह ने वादा किया कि जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राममन्दिर क्लोज टू हार्ट है। अयोध्या का राम मंदिर निर्माण बीजेपी के चुनावी एजेंडे में सामिल हो चुका है। साह ने कहा कि पार्टी देश में सुशासन के साथ राम मन्दिर निर्माण को लेकर आगे बढ़ना चाहती है।
जहां एक ओर शाह ने राम मंदिर निर्माण पर जोर दिया तो वहीं कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि देश का चौतरफा और संतुलित विकास तब तक संभव नहीं है जब तक की देश कांग्रेस मुक्त ना हो जाए।
शाह के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राम मन्दिर निर्माण के लिए बीजेपी की केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार आना जरूरी है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही मन्दिर निर्माण का मार्ग अपने आप प्रशस्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications