फिर बेतुके हुए बेनी के बोल, मुलायम को दी बहस की चुनौती

 beni prasad verma
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा अब अपने पार्टी अलाकमान की भी नहीं सुनते है। मुलायम के खिलाफ तो मानों उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी को धमकी देते है कि अगर उन्हें मुलायम के खिलाफ बोलने से रोका तो पार्टी छोड़ देंगे।

बेनी के बेतुके बोल से पार्टी भी नाराज है, लेकिन मानों उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता हो। बेनी प्रसाद वर्मा ने एकबार फिर से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया कि सपा और बीजेपी आपस में सियासी तौर पर मिले हुए हैं और बाबरी ढांचा विध्वंस में भी दोनों की साजिश से हुआ था।

बेनी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि यदि इस पर मुलायम सिंह को आपत्ति है तो वह खुले मंच पर सवाल-जवाब के लिए तैयार हैं। कांग्रेस अलाकमान ने पहले ही बड़बोले बेनी को मुलायम पर टिप्पणी न करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन वो किसी की सुनने वाले कहां है।

बेनी बाबू ने मुलायम पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि 'सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को मेरे इस बयान पर कोई नाइत्तेफाकी है तो हम इस बावत सार्वजनिक रूप से खुले मंच पर बहस करने को तैयार हैं। वे मेरे सवालों का जवाब दे दें तो मैं उनके सवालों को जवाब दे दूंगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+