लालू को अपनी जान का खतरा, कहा मुझपर हो हमला तो घबराना नहीं

lalu Prasad yadav
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपनी जान का खतरा सता रहा है। उन्हें अपनी जीवन खतरे में महसूस हो रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस बावत जानकारी दे दी है। अपने पार्टी नेताओं को समझाते हुए लालू ने कहा कि हो सकता है कि मुझ पर संकट आ जाए, मुझ पर कोई हमला हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति को विचलित नहीं होना है।

लालू ने कहा कि परिस्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन उन्हें घबराना नहीं है। राजद के 17वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना दुख अपने कार्यकर्ताओं के साथ बांटा।

खास बात ये है कि इस महीने की 18 तारिख को लालू यादव से जुड़े चारा घोटाले का फैसला आना है। ऐसे में उनके मन में डर सता रहा है कि अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं गया तो उन्हें जेल जाना पड़ा सकता है। लालू ने अपनों का हौसला बढ़ाते हुए बिहार की जदयू सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लालू ने कहा कि 40 शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। जो लोगों को नीतीश सरार के अलावा बीजेपी-आरएसएस की सच्चाई बताएगी। लालू ने कहा कि नीतीश सरकार का पतन शुरु हो चुका है।
लालू ने नीतीश पर आरएसएस के स्वर्णमृग होने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी-जेडीयू का अलगाव दिखावा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+