झारखंड पुलिस ने 250 नक्सलियों को घेरा

अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "अभियान 10 दिन पहले शुरू किया गया था। करीब 2,000 सुरक्षाकर्मियों ने पहाड़ी क्षेत्र को घेर रखा है। हमने नक्सलियों तक होने वाली हर तरह की आपूर्ति रोक रखी है। इसके लिए कुमाडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।"
पुलिस ने पिछले 10 दिन से जारी इस अभियान के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराने, उनके शिविर ध्वस्त करने, बारूदी सुरंगों का पता लगाने और विस्फोटक, मोबाइल फोन, दवाएं तथा अन्य सामग्रियां बरामद करने का दावा किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र करीब 17 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। इस इलाके में 15 से अधिक गांव हैं। सुरक्षा बल धीरे-धीरे नक्सलियों की ओर बढ़ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना दे दी गई है। इससे पहले गुरुवार को पूरे अभियान की निगरानी कर रहे झारखंड पुलिस के प्रमुख राजीव कुमार ने कहा था कि नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण कर देना चाहिए या उन्हें गोलियां झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications