Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिस्र में राष्‍ट्रपति हटाये गये, सेना ने ली कमान

काइरो। मिस्र में जनता की अपेक्षाओं को पूरा न कर पाने के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुर्सी को हटा दिया गया है, जिसके बाद सेना ने कमान अपने हाथ में ले ली है। साथ ही जनता की उम्‍मीदों को पूरा करने का एक खाका भी पेश किया गया है।

गौरतलब है कि जनता की मांगों को पूरा करने के लिए सेना ने सत्‍तासीन पार्टी को 48 घंटे का समय दिया था। जिसके पूरा होने के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं मुस्लिमब्रदरहुड पार्टी ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि हम इस फैसले के खिलाफ लड़ते रहेंगे। मुर्सी को एक साल पहले ही इस पद पर निर्वाचित किया गया था। सेना द्वारा तख्‍तापलट के बाद संवैधानिक अदालत के मुख्‍य न्‍यायाधीश अदले मंसूर को राष्‍ट्रपति पद दिया गया है।

Egypt

सेना के इस कदम पर देश भर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खुशी जताई है। मिस्र के कमांडर ने टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए जल्‍द ही राष्‍ट्रपति चुनाव कराये जाने की घोषणा की है। टीवी चैनलों ने सेना का समर्थन करते हुए कहा है कि सेना ने मुर्सी को अपदस्‍थ कर और इस्‍लामी संविधान को निलंबित कर राष्‍ट्र को बचाने का काम पूरा कर लिया है।

मुर्सी को हटाये जाने के बयान से पहले ही सेना के जवान महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर पहुंच गये थे। राष्‍ट्रपति भवन के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शाम को सात बजे मुर्सी से कहा गया कि अब वह देश के राष्‍ट्रपति नहीं हैं। जिसके बाद मुर्सी किसी अज्ञात स्‍थान पर चले गये हैं। बताया जा रहा है कि मुर्सी के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+