मिशन 2014 पर मोदी मंथन, चुनावी टीम का होगा एलान

मीटिंग में ही चुनावी सेना का भी ऐलान किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अहमियत इसी बात से जानी जा सकती है कि इसमें मोदी के अलावा संसदीय बोर्ड के सदस्य, पार्टी महासचिव समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
माना ये भी जा रहा है कि चुनाव अभियान की शुरुआत से पहले होने वाली बीजेपी की इस बैठक में चुनावी कैंपेन की रणनीतियों को लेकर अहम फैसले किए जा सकते है। खबर ये भी है कि मोदी को चुनाव प्रभारी बनाए जाने से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस बैठक में शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा, जब लोकसभा चुनाव के लिए मोदी और आडवाणी एक साथ होंगे, लेकिन खास ये भी है कि दोनों एक मंच पर चुनाव के लिए अपने-अपने अलग विचार रखेंगे। इस बैठक के जरिए बीजेपी अपनी कमजोरियों से भी निकलने का रास्ता ढ़ूढ रही है। पार्टी की इस बैठक में पार्टी के चुनावी मुद्दे से जुड़े हर पहलु पर मंथन होगा।












Click it and Unblock the Notifications