मिलिये ऐसे आदमी से जो खाता है सिर्फ हवा

कोलंबो। विज्ञान के प्रसिद्ध चैनल नेशनल जियोग्राफिक ने एक ऐसे व्‍यक्ति की खोज की है, जो हमारी और आपकी तरह हर काम तो हर रोज करता है, घूमता फिरता भी है लेकिन भोजन नहीं करता। उसका भोजन सिर्फ हवा और प्रकाश है। आपको यकीन नहीं हुआ न, लेकिन यह सच है। इस व्‍यक्ति की खोज श्रीलंका में हुई। श्रीलंका के इस युवक का नाम किरबी डे लनेरोले है।

खबर के मुताबिक इस व्‍यक्ति ने पिछले पांच साल से ऐसा रुटीन अपना लिया है, जिसमें वो 10 महीने में मात्र छह या सात बार भोजन करता है। किरबी का कहना है कि पिछले दस महीने में उसने मात्र 7 बार भोजन किया, यानी मात्र 500 कैलोरी। जबकि एक आम आदमी दिन में तीन बार, महीने में 90 बार और 10 महीने में करीब 900 बार भोजन करता है।

किरबी का कहना है कि वो ज्‍यादा खा ही नहीं पाता। उसने कहा कि वो सिर्फ सांस लेता है और सूर्य से मिलने वाले प्रकाश से ही उसको ऊर्जा मिलती है। वैज्ञानिक किरबी पर रिसर्च करने में जुट गये हैं, जबकि किरबी इसे ईश्‍वर का वरदान मानता है। किरबी का कहना है कि यदि वो आम आदमी के बराबर खाना खा ले तो बीमार महसूस करता है व थका हुआ महसूस करने लगता है। किरबी ने बताया कि लोग उसके पास आते हैं और कहते हैं कि हमें भी ऐसा जीवन जीना सिखा दो, लेकिन मेरे पास कोई शब्‍द नहीं होते, क्‍योंकि यह ईश्‍वर की देन है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्‍टरों ने किरबी के शरीर की जांच की, तो सब कुछ सामान्‍य पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+