उत्तराखंड में नदियों के किनारे नहीं होगा कोई निर्माण

Uttarakhand Governmen
देहरादून। 15 और 19 जून को उत्तराखंड में मची तबाही की आग अब तक नहीं बुझी है। अभी भी सैकड़ों लोग पहाड़ों पर फंसे हुए है। सेना के जवान उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे है। गंगा के उफान ने रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, ऋषिकेश को तबाह कर रख दिया है।

लोगों का आशियाना उनसे छिन चुका है। ऐसे में उत्तराखंड की तबाही से सीख लेते हुए राज्य सरकार ने नदियों के किनारे मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दिया है। सीएम विजय बहुगुणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में योजना एवं विकास पर गौर करने के लिए पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण प्राधिकरण स्थापित किए जाने की घोषणा की।

इस योजना के अध्यक्ष खुद विजय बहुगुणा होंगे। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार ऐसी विकास और पुनर्निर्माण योजना तैयार कर रही है जो आने वाले समय में चुनौतियों को स्वीकार कर सके।

एक सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए विजय बहुगुणा ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए भारी नुकसान पर विचार करते हुए कैबिनेट ने यह फैसला किया। सीएम के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ इस योजना से जुड़े होंगे।

सरकार ने व्यापक पैमाने पर हुए इस तबाही के बाद राहत और पुनर्वास के प्रावधानों में संशोधन करते हुए इसका दायरा छोटी दुकानों और ढाबों से बड़े होटलों तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भी इस सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रगतिशील और महत्वपूर्ण कदम है जिससे लोगों में भरोसा पैदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+