सुजाता सिंह के सिर पर सजा अगली विदेश सचिव का ताज

सुजाता 1976 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। फिलहाल वो जर्मनी में भारत की राजदूत है और अगले साल रिटार्यड होने वाली थीं, लेकिन प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद उनके कार्यकाल में दो साल की वृद्धि कर दी गई है।
सुजाता सिंह के अलावा विदेश सचिव की दौर में चीन में भारत के वर्तमान राजदूत एस जयशंकर भी शामिल थे। चीन में राजदूत के तौर पर उनके शानदार काम के रिकॉर्ड ने उन्हें भी इस पद के लिए प्रबल दावेदार बनाया था, लेकिन बाजी मारी सुजाता ने। खास बात ये भी है कि चोकिला अय्यर और निरुपमा राव के बाद सुजाता देश की तीसरी महिला विदेश सचिव होंगी।












Click it and Unblock the Notifications