नीति डिजिटल ने लॉन्च किया लाइव इंटरनेट रेडियो
नई दिल्ली। भारत की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाली वेबसाइट नीति डिजिटल ने सोमवार को एनडब्ल्यूआर लाइव लॉन्च किया, जिसमें इंटरनेट उपभोक्तओं के लिये न्यूज एवं व्यूज के लिये लाइव इंटरनेट स्ट्रीमिंग सर्विस दी जायेगी। वेबसाइट का यूआरएल है http://www.nwrlive.com । यह इंटरनेट पर ऑडियो सर्विस है, जिसे आप कंप्यूटर, टैब, मोबाइल आदि पर प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे ही यह सर्विस शुरू हुई, वैसे ही ट्विटर-फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। इस मौके पर राजनीति एवं मीडिया से जुड़ी कई हस्तियां शामिल थीं। आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने एनडब्ल्यूआर के श्रोताओं को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता, राज्यसभा सांसद व दि पायनियर के एडिटर डा. चंदन मित्रा ने भारत के पहले स्वतंत्र ऑडियो प्लेटफॉर्म एनडब्ल्यूआर पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर स्तंभकार अशोक मलिक एवं संध्या जैन ने भी ऑडियो के लिये बधाई दी। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी लेखी समेत कई लोगों ने इसे सराहा।
इस मौके पर नीति डिजिटल के फाउंडर राजेश जैन ने कहा कि यह वो माध्यम है जो इंटरनेट की दुनिया में एक नई क्रांति लेकर आयेगा। इस मौके पर नीति डिजिटल के एडिटोरियल डायरेक्टर कंचन गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। एनडब्ल्यूआर को आप http://www.nwrlive.com पर सुन सकते हैं। इसके मोबाइल पर एप्स भी उपलब्ध हैं।













Click it and Unblock the Notifications