मैं रेबों नहीं जो उड़कर बिहारियों को बचा लूंगा: नीतीश

Nitish Kumar
पटना। उत्तराखंड में मची तबाही के बाद हजारों लोग वहां फंसे हुए थे। सैकड़ों की जाने गई। देश के अलग-अलग हिस्से से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर आए लोग इस त्रासदी का सबसे ज्यादा शिकार बने। जहां एक ओर लोग अपनों की तलाश कर रहे है तो वहीं राजनीतिक पार्टियां अपना रोटी सेंकने में लगी हुई है।

उत्तराखंड की तबाही में फंसे गुजरात के लोगों को गुजरात सरकार की मदद से सुरक्षित अपने घर पहुंचाया गया, लेकिन इस पूरे मामले में बिहार सरकार का रवाया बेहद संवेदनहीन रहा। बिहार के जो लोग उत्तराखंड की तबाही में फंसे थे बिहार सरकार ने एकबार भी उनका हाल-चाल जानने की कोशिश तक नहीं की। नीतीश की इस संवेदनहीनता पर बीजेपी ने आलोचना करते हुए कहा था कि बिहार सरकार अपने लोगों के लिए संवेदनशील नहीं है।

बीजेपी की इसी आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है और कहा कि मैं कोई रैंबो नहीं हूं कि उत्तराखंड जाकर बिहार के लोगों को बचा लूं। दरअसल बिहार के बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तराखंड की तबाही में बिहार सरकार का रवाया संवेदनहीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+