लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे का ही बजेगा डंका

तीसरे मोर्चे की सरकार का सपना देख रहे समाजवाजी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ऐलान किया है की लोकसभा चुनाव में लोग एंटी कांग्रेस और एंटी बीजेपी की ही सरकार बनाएंगे, लेकिन मुलायम सिंह ने इस बात को जरुर साफ किया है कि तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा चुनाव के बाद ही बनती है।
मुलायम की मानना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी की बजाय वैकल्पिक मोर्चे को बहुमत मिलेगा। कोलकाता दौरे पर आए मुलायम ने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन हमेशा चुनाव के बाद ही होता है, चुनाव से पहले कभी नहीं।
विश्वास के साथ बोलते हुए मुलायम ने कहा कि यह तय है कि तीसरे मोर्चे का गठन करने वाले दलों को ही चुनाव में बहुमत मिलेगा। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा फेडरल फ्रंट का गठन करने के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के आह्वान पर मुलायम सिंह ने कहा कि अभी उन्हें इस मुद्दे पर बात करनी है।












Click it and Unblock the Notifications