CBI को आजादी देना सरकार का छलावा: जेटली

arun jeitely
नयी दिल्ली। कोल ब्लॉक घोटाले की सीबीआई रिपोर्ट के साथ हुई छेड़छाड़ मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार पर नाराजगी जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता करार दिया था। सीबीआई की आजादी पर कोर्ट ने सरकार पर नाराजगी जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सरकार ने सीबीआई को और ताकतवर और आजाद करने के लिए जीओएम का गठन किया था। मंत्रिमंडल समूह ने भी सीबीआई को आजाद करने की सिफारिश को मंजूर कर लिया है।

केन्द्र सरकार ने सीबीआई को अधिक स्वायत्ता देने के लिए सिफारिश को मंजूर कर ली है। वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सीबीआई स्वायत्तता को छलावा करार दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि इसमें राजनीतिक कार्यपालिका की बजाय उसकी ओर से काम करने वाले किसी संस्थान को लाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गयी है।

उन्होंने कहा कि इस कदम का सभी को विरोध करना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि कैबिनेट का निर्णय सीबीआई को राजनीतिक हस्तक्षेप से किसी भी तरह मुक्त नहीं कर पाया है। उन्होंने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए सपा और बसपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है।

सीबीआई के काम करने के तरीके पर आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कहा कि सीबीआई सत्ता में बैठी सरकार के निर्देशों पर काम करती है। जेटली ने कहा कि सीबीआई को ताकतवर बनाने के लिए जीओएम पर आधारित केन्द्रीय मंत्रिमंडल का हालिया निर्णय एक छलावा है। जेटली ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कार्यपालिका को हटाकर और उसकी ओर से काम करने वाले एक संस्थान की स्थापना कर भ्रम पैदा करने की कोशिश है। सरकार का निर्णय मौजूदा समस्या से भी ज्यादा खराब समाधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+