उत्तराखंड सरकार की वजह से गई हजारों की जान
देहरादून। 16 और 17 जून की आई तबाही ने हजारों की जिदंगी लील ली। देवभूमि को तबाह कर दिया। हजारों लोगों ने अपनों को खोया तो सैकड़ों लोग अब भी लापता है। इस तबाही के बीच एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि देवभूमि में आई तबाही का अंदेशा उन्हें पहले ही हो गया था। यहां तक कि मौसम विभाग ने 14 जून को ही राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि इस बार बारिश काफी तेज होने वाली है।
मौसम विभाग ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि पहाड़ों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। विभाग ने तो सरकार से चारधाम यात्रा टालने की भी बात भी की थी, लेकिन सरकार ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।
सरकार की इसी लापरवाही की नतीजा है कि ये हुआ भयानक हादसा हुआ और हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। सैकड़ों लोगों की दुनिया पलक झपकते ही बर्बाद हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के मुख्य सचिव, चार धाम यात्रा में पड़ने वाले जिलों के डीएम, आपदा प्रबंधन केंद्र, आईटीबीपी और चार धाम यात्रा के लिए जिम्मेदार ओएसडी समेत कई बड़े अधिकारियों को इस बारे में लिखा था।
लेकिन किसी ने भी इस चंतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। राज्य मौसम विभाग की इस चेतावनी को उनके अपने अधिकारियों ने ही गंभीरता से नहीं लिया।













Click it and Unblock the Notifications