अखिलेश के अंतिम संस्कार में अमेठी पहुंचे राहुल
लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तराखंड में आपरेशन सूर्य होप के दौरान हुए हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए अमेठी के अखिलेश सिंह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी में शहीद के गांव पूरे नंगू पहुंचे। राहुल गांधी दिन में करीब डेढ़ बजे रायबरेली के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे अखिलेश सिंह के गांव पहुंच गए।

अखिलेश का शव भी आज उनके पैतृक गांव पहुंचा है। गांव में ही शहीद अखिलेश सिंह का का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान अमेठी के सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
अमेठी जिले के गुमनाम से गांव पूरे नंगू में चार दिन में हजारों की तादात में लोग पहुंच रहे है। भीड़ की तादात बढ़ती देख गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास पुलिस ने बैरियर लगा दिया। वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। बावजूद इसके लोगों की कतार लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications