हाय-हाय. फिर बढ़ गये पेट्रोल के दाम..

नई दिल्ली। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये हैं। बढी़ हुई कीमत शुक्रवार रात 12 बजे से चालू हो गयी है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर के मुकाबले रूपये में काफी गिरावट आयी है जिसके कारण तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.82 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए है। पेट्रोल के दाम में बढो़त्तरी इसमहीने में तीसरी बार हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते डीजल के दाम भी बढ़ेंगे।

हालांकि मार्च में पेट्रोल के दाम में कमी की गयी थी लेकिन वह कमी ज्यादा दिन तक नहीं रही थी। गौरतलब है कि जब 2 मार्च को पैट्रोल के दाम बढ़ाये गये थे तो राजनैतिक पार्टियों ने बहुत हंगामा किया था। वैसे आपको बता दें कि इस बढ़े हुए दामों पर वैट शामिल नही हैं।

Petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे डॉलर के मुकाबले लगातार रुपये का कमजोर होना है। रुपया कमजोर होने से तेल कंपनियों की कीमतों पर भार बढ़ गया है। ऐसे में कच्चे तेल का आयात पहले से काफी महंगा पड़ रहा है। इस भार को कम करने के लिए तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को बेहतर विकल्प मान रही हैं।

लेकिन इन सारी बातों से दूर आम आदमी बढ़े हुए दामों से काफी परेशान हैं, वह रह-रह कर अपना सारा गुस्सा सरकार और उसकी गलत नीतियों पर निकाल रहा है। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो दो वक्त का गुजारा कैसे करें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+