मोदी और अमित शाह को थी इशरत फर्जी एनकाउंट की जानकारी!

सीबीआई ने अपने इस सनसनीखेज खुलासे के बाद कहा है कि उनके पास इस बात को साबित करने के लिए पूरे सबूत मौजूद है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनके पास दो लोगों की बातचीत का एक रिकार्ड है जिसमें जिसमें 'सफेद दाढ़ी' और 'काली दाढी' कोड वर्ड का इस्तेमाल कर बीत की गई है। सीबीआई ने ये भी दावा किया है कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को इशरत और उनके तीन लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखे जाने की सूचना थी।
जांच टीम ने दावा किया है कि तफ्तीश में ये बात सामने आई आईबी ऑफिसर राजेंद्र कुमार ने 13 जून को गुजरात के आईपीएस डीजी वंजारा से इशरत जहां के बारे में फोन पर बात की थी। राजेन्द्र कुमार ने जब उनके बारे में पूछा तो वंजारा ने बताया कि ऊपर से सफेद दाढ़ी और काली दाढ़ी ने इस बारे में हरी झंडी दे दी है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सफेद दाढ़ी से मतलब नरेंद्र मोदी और काली दाढ़ी का मतलब अमित शाह से है। कॉल रिकॉड के मुताबिक 15 जून को एनकाउंटर से पहले वंजारा ने 14 घंटे पहले नरेंद्र मोदी से और 5 घंटे पहले अमित शाह से फोन पर बात की थी और एनकाउंटर के बाद भी वंजारा ने अमित शाह से बात की थी। ये सारी बाते इशारा करते है कि इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले की जानकारी सीएम मोदी और अमित शाह को थी।
सीबीआई इस फर्जी एनकाउंटर केस में 4 जुलाई को आरोपपत्र दाखिल करने वाली है। गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने 15 जून, 2004 को अहमदाबाद में 19 साल की इशरत जहां, जावेद शेख, अमजद अली राणा और जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इनका संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से होने की बात कह कर उनका एनकाउंटर कर दिया गया था। लेकिन सितंबर 2009 में अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसपी तमांग ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications