ममता की चुनौती, हिम्मत है तो मुझे मार कर दिखाएं नक्सली

 mamata banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में बढ़ रहे नक्सली वारदातों से परेशान है। उन्होंने ने नक्सलियों को खुली चेतावनी दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उन्हें निशाना बनाकर दिखाएं।

नक्सलियों को चुनौती देते हुए ममता ने कहा कि वो बंदूकों से नहीं डरती हैं। अगर बंदूकधारियों में इतनी ही हिम्मत है तो मुझे निशाना बना कर दिखाएं। गौरतलब है कि ममता ने पहले ही कहा था कि माओवादियों ने उनकी हत्या की साजिश रची है। एक पंचायत चुनाव सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जब मैंने जंगलमहल आने की योजना बनाई तो मुझसे कहा गया कि माओवादियों ने उन्हें मारने की योजना बनायी है।

ममता ने उन्हें चुनावी मंच से ललकारते हुए कहा कि अगर नक्सली मुझे मारने की योजना बना रहे है तो मैं माओवादियों को चुनौती देती हूं कि उन्हें साहस है तो वे मुझे छू कर दिखाएं। निडर ममता ने कहा कि नक्सली मुझे यह बता दें कि वे मुझे कब और कहां मारना चाहते हैं, मैं वहां पहुंच जाऊंगी। ममता ने कहा कि अगर माओवदी सामान्य जीवन में लौटना चाहते तो सरकार उनकी मदद करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+