मोदी के बचाव में आगे आए राजनाथ, कहा गुजरातियों के बचाव का नहीं किया प्रचार

15000 गुजरातियों को विशेष विमान से ले जाने के बाद मोदी की आलोचनाएं शुरु हो गई, लेकिन एकबार फिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह उनके बचाव में उतर आए है। राजनाथ सिंह एक बार फिर मोदी के पक्ष में मजबूती से खड़े होते होते हुए उनके खिलाफ जारी दुष्प्रचार को कड़े शब्दों में खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मोदी ने इस तरह का कोई बयान दिया कि वह उत्तराखंड की आपदा में फंसे 15 हजार गुजरातियों को बचा ले गए।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रचार मोदी की छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है। वो उत्तराखंड सिर्फ पीड़ितों की मदद और लोगों से संवेदना जताने के लिए गए थे। उनकी इस भावना को केवल गुजरातियों से जोड़ना उचित नहीं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि मोदी की सद्भावना को इस तरह से प्रचारित करना गलत है। गौरतलब है कि मोदी ने उत्तराखंड जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और उत्तराखंड को 5 करोड़ रुपए का राहत पैकेज भी भेंट किया है।












Click it and Unblock the Notifications