लखनऊ से मोदी का लडऩा तय नहीं: राजनाथ

लखनऊ (ब्यूरो)। लखनऊ या प्रदेश में किसी स्थान से नरेंद्र मोदी के चुनाव लडऩे पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय अब तक नहीं हुआ। यह स्वयं मोदी को तय करना होगा अथवा संसदीय बोर्ड इस बारे में फैसला लेगा। मोदी को आगे लाने के विरोध में मुस्लिम ध्रवीकरण का खतरा बढऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकेगा। गुजरात में मुसलमान भी मोदी को वोट देते है परन्तु कांग्रेस वोटों की सियासत के चलते साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे पर तुली है। इसका भी नुकसान कांग्रेस को झेलना होगा।

सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संप्रग सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, चाहे वह आर्थिक मोर्चा हो अथवा आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा का अथवा कूटनीति का, यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का मानना है कि जनता दल यू से गठबंधन टूटने से न भाजपा को नुकसान होगा और न ही वापसी के रास्ते बंद हुए है। उनको भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में गैरकांग्रेसवाद का नारा बुलंद होगा और एनडीए को ताकत मिलेगी।

Rajnath Modi

देश में आजादी आने के बाद से लगभग 54 वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस को देश के सामने विद्यमान सभी कठिनाइयों एवं समस्याओं का कारण बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से उनकी अपील है कि वे देश को कांग्रेस से मुक्त करें। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि रही उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ सपा और उससे पहले शासन में रही बसपा की बात तो उनकी अपनी मजबूरियां हैं, जिनके कारण वे कांग्रेस नीत संप्रग को समर्थन देती रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अपनी विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस अब अपना एजेंडा बदल कर धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता की बहस छेडऩा चाहती है। बिहार दौरे से अभिभूत राजनाथ ने कहा कि जद यू से गठबंधन टूटने का नुकसान भाजपा को न होगा। नीतीश कुमार को कांग्रेस के धतराष्ट्री आलिंगन से बचना चाहिए वरना वजूद गवांने का खतरा बढ़ेगा। यूपी तथा बिहार में किसी से गठबंधन न होगा। देश में गैरकांग्रेसवाद का माहौल बना होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और लोहियावादियों को इस बारे में विचार करना चाहिए। केवल भाजपा ही गैरकांग्रेसवाद को साकार कर सकती है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत बताते हुए अब तक के प्रयासों पर संतोष जताया।

उन्होंने कहा बूथ व मंडल स्तर पर संगठन विस्तार का काम तेजी से होना चाहिए। टिकट बंटवारे पर उन्होंने कहा जल्दबाजी से काम नहीं होगा। युवाओं को बीते चुनाव से अधिक भागीदारी मिलेगी। उम्मीदवारों की घोषणा उचित समय पर कर दी जाएगी। इस समय प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है, अनुकूल नतीजे मिलेंगे। लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि आडवाणी जी के शीर्षस्थ नेता है और संरक्षक की भूमिका रहे है। जिस प्रकार परिवार के बड़े को सर्वाधिक चिंता रहती है उसी तरह आडवाणी जी भी भाजपा के उत्थान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहते है। पार्टी में विवाद अथवा मतभेद जैसी कोई स्थिति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+