एनाल्जिन, मधुमेह की दवाओं पर लगा प्रतिबंध

Medicine
मुंबई। भारत सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक समझी जाने वाली कुछ अंग्रेजी दवाओं जैसे pioglitazone, analgin और deanxit-in की बिक्री पर औषधि अधिनियम धारा 26ए, 1940 के तहत तत्‍काल प्रभाव से ही प्रति‍बंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि pioglitazone के सेवन से जहां ह्रदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं, वहीं Deanxit में नुकसानदायक तत्‍व होने के कारण डेनमार्क, जो कि इसका उत्‍पादक देश हैं वहीं पर इसे बैन कर दिया गया है।

इन दवाओं को पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन और आस्‍ट्रेलिया में प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत में भी इसके प्रतिबंध से 700 करोड़ रूपये के व्‍यापार पर असर तो पड़ेगा ही साथ ही अबॉट, सनफार्मा, यूएसवी, लयूपिन, रैनबैक्‍सी और वॉकहाडिट कंपनियां भी प्रभावित होंगी।

प्रतिबंधित की गई दवाओं में एनाल्जिन का बाजार, बैरागान और नोवाल्जिन से बड़ा नहीं है, लेकिन जिन कंपनियों को प्रतिबंध का डर है। उन्‍होने खुद ही अपने प्रोडक्‍ट मार्केट से हटा लिये हैं। भारत के ड्रग एंड कास्‍मेटिक रूल 30-बी के मुताबिक ऐसी दवाएं जिन्‍हें उनके उत्‍पादनकर्ता देश में ही प्रतिबंधित कर दिया गया है, उनकी बिक्री भारत में भी नहीं हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+