नीतीश से हाथ मिलाने को कांग्रेस बेकरार, कहा नीतीश हैं अच्छे इंसान
सुपौल। जब से नीतीश ने एनडीए का दमन छोड़ा है. कांग्रेस नीतीश का हाथ थामने के बकरार है। बहुमत सूबिक करने में कांग्रेस ने नीतीश की मदद की। पीएम मनमोहन सिंह ने भी तारिफों के पुल बांधे। अब केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफों की झड़ी लगा दी।
शिंदे ने नीतीश की तारिफ करते हुए कहा कि भाजपा से अलग होकर जदयू ने धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जातिवादी और धर्मवादी राजनीति से उपर उठकर जनता की सेवा करने वाले ही देश चला सकते है। शिंदे ने इस बात पर जोड़ देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक होना चाहिए।

गृह मंत्री शिंदे ने कहा कि नीतीश कुमार से उनका पुराना संबंध रहा है। उन्हें अब साथ आकर काम करना चाहिए। वहीं नीतीश ने कहा कि जो मेरे साथ थे वो छूट गए, लेकिन एक अच्छा बिहार बनाकर देश की तरक्की में शामिल होना हमारा उद्देश्य है।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद नीतीश कुमार नाराज हो गए थे। नीतीश ने मोदी के नाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीडेपी को चेतावनी दी और गठबंधन से अलग होने की धमकी दे डाली। नीतीश ने बीजेपी के साथ अपनी 17 साल पुरानी दोस्ती खत्म करते हुए एनडीए से अलग हो गए। नीतीश ने बीजेपी से अलग होने के बाद बिहार विधानसभा में स्पष्ट बहुमत भी हासिल कर लिया है। जेडीयू के पास 4 कांग्रेस विधायकों के साथ 126 मत हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications