सीएमएसबी अवार्ड: प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
बेंगलुरु। देश भर में जमीनी स्तर पर काम कर रहे मीडिया, शिक्षा व एनजीओ, आदि से जुड़े लोगों को दुनिया के सामने लाने व उनकी पहचान को मजबूत करने के लिये काउंसिल फॉर मीडिया एंड सेटेलाइट ब्रॉडकास्टिंग बेंगलुरु में सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। 29 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा।
समारोह का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कंट्री क्लब, बेलंदूर में होगा। इस मौके पर कर्नाटक के गृह मंत्री, राज्यपाल, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के डीजीपी, लोकायुक्त, न्यायधीश समेत कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। यही नहीं इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड आदि से जुड़े कई बड़े सेलेब्रिटीज शामिल होंगे।













Click it and Unblock the Notifications