रूपया हुआ बहुत कमजोर, बढ़ेंगे पेट्रोल डीज़ल के दाम

इस संबंध में विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा है कि तेल कंपनियों की तरफ से लगातार डॉलर की मांग की जा रही है जिससे कि रूपया कमजोर होता जा रहा है। वहीं दुनिया भर के बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भी रूपया कमजोर होता जा रहा है। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय शेयर और ऋण बाजार में भी डॉलर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
माना जा रहा है कि रूपये के काफी कमजोर होने की स्थिति में रिजर्व बैंक आफ इंडिया इसमें हस्तक्षेप कर सकता है।
डॉलर के मुकाबले रूपये के कमजोर होने से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ सकते हैं, जिसके कारण देश की जनता पर भी और अधिक महंगाई की मार पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications