सोना हुआ सस्‍ता, खुला बीवी को खुश करने का रस्‍ता

नई दिल्‍ली। यदि आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, या फिर अपनी पत्‍नी, बेटी या बहन के लिये गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो देर मत कीजिये, क्‍योंकि सोने के दाम गिरते-गिरते जमीन पर आ गये हैं। और हां अगर आपकी बीवी आपसे नाराज है, तो सोने ने उन्‍हें खुश करने का रास्‍ता भी खोल दिया है। पांच दिन पहले तक 28 हजार में बिक रहे सोने के दाम 26,150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गये हैं। सोने की कीमतों में गिरावट अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में आयी गिरावट के चलते आयी है।

खास बात यह है कि बुधवार को सोने के दाम में 400 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। अगर आठ महीने पहले तक सोने के दाम 32 हजार के ऊपर थे। अगर चांदी की बात करें तो वो भी इस समय कमजोर पड़ गई है। चांदी की कीमत गिरकर 40 हजार रुपए तक पहुंच गई है। कॉमैक्स पर सोना 2 फीसदी टूटकर 1250 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, चांदी 3 फीसदी लुढ़ककर 19 डॉलर से नीचे आ गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अर्थव्यवस्था की हालात सुधरने के संकेत मिलने से सोने और चांदी में बिकवाली आई है।

Gold price dips below Rs 26000; plunges over Rs 700

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार रुपए की बदहाली के बाद भी सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज होना असााधारण है। एमसीएक्स पर सोना 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 26,150 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 2.5 फीसदी टूटकर 40,000 रुपए के नीचे पहुंच गई है। दिल्‍ली के बाजार विशेषज्ञ संदीप रस्‍तोगी का कहना है कि सोना खरीदने का यह सुनहरा अवसर है। क्‍योंकि अगले छह महीने में सोने के दाम वापस 30 हजार के पार पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+