लाखों के खर्च पर यूपी में बनेगा हरियाली और रास्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहली जुलाई से शुरू हो रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत राज्यभर में 4.39 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है।प्रमुख सचिव (वन) वी़ एऩ गर्ग ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 67,600 हेक्टेयर क्षेत्र पर 4.39 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें से वन विभाग को 49,500 हेक्टेयर पर 3.2175 करोड़ पौधे रोपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी 18,100 हेक्टेयर क्षेत्र पर 1.1765 करोड़ पौधे रोपने का दायित्व 11 अन्य सरकारी विभागों पर होगा।

हरियाली फैलाने और पर्यावरण को सुधारने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है। राज्य सरकार के इस कदम से हर जिले में पचास एकड़ या उससे ज्यादा भूखंड ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications