वेलेनटाईन डे के दिन आया था PMO का पहला ट्वीट
[अश्वनी तिवारी] इस समय देश भर में सोशल मीडिया का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े राजनेता सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग कर रहें हैं। जहां एक तरफ आम जन इस नये क्रांतिकारी तकनीकी को मौन हथियार बना अपनी भड़ास निकाल रही है। वहीं राजनितिक दल अपनी तारिफ में कसीदें पढ़ जनमानस में अपने समर्थक बढ़ाने में लगे हैं। सोशल मीडिया की इस क्रांति में फेसबुक से लेकर ट्वीटर तक सभी का बोलबाला है।
खैर, इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सम्पर्क और संचार के जितने साधन हो कम ही पड़ते हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने इस समस्या को खत्म करने में काफी हद तक अच्छी भूमिका निभाई है। वहीं ट्वीटर ने तो मानो क्रांति ही ला दी है। देश के सभी बड़े राजनेता, सरकारी कार्यालय आदि का अपना व्यक्तिगत ट्वीटर एकाउंट है। जो कि उनके आधुनिक पीआरओ (प्रवक्ता) का काम बखूबी कर रहा है।
इसी क्रम में हमारे देश के प्रधानमंत्री कार्यालय का भी अपना खुद का ट्वीटर एकाउंट (/PMOIndia) है। लगभग ढाई हजार से ज्यादा ट्वीट, 39 को लोगों को फॉलो करते हुए इस एकाउंट ने सवा सौ अरब की आबादी वाले इस देश में से लगभग 6 लाख से ज्यादा लोगों की फॉलोविंग पाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि, हमारे प्रधानमंत्री कार्यालय यानी की पीएमओ से पहली बार ट्वीट कब किया गया था।
प्रधानमंत्री कार्यालय (/PMOIndia) का पहला ट्वीट:
देश के प्रधानमंत्री कार्यालय से पहली बार 14 फरवरी यानी कि, वेलेनटाईन डे के दिन पहली बार ट्वीट किया गया था। अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने विकास कार्यों और रक्षा के नये स्तर पर पहुंचने के बारें में बताया था। इस ट्वीट को अब तक 18 लोगों ने रिट्वीट किया, और लगभग 8 लोगों ने ही फेवरेट किया था। हालांकि इस ट्वीट के जवाब में सिर्फ एक ट्वीट किया गया था जिसमें लिखा था, "@PMOIndia Please".
फॉलो शब्द ट्वीटर में सबसे प्रचलित शब्द है। इस शब्द का अर्थ किसी भी अकाउंट की अहमीयत और समाज में उसकी वर्तमान स्थिती के अनुसार ही आंकी जाती है। किसी व्यक्ति, संस्था आदि के फॉलोवर्स की फेहरिस्त में उसे पसंद और नापसंद दोनो ही करने वाले हो सकते हैं। खैर यह उतना महत्वपूर्ण नहीं कि प्रधानमंत्री कार्यालय को कितने लोग फॉलो करते हैं, क्योंकि अरबो की संख्या, इंटरनेट विस्तार आदि को ध्यान में रखें तो प्रधानमंत्री कार्यालय के फॉलोवर्स की संख्या देश की पढ़ी लिखी आबादी के मुकाबले ना के बराबर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय किसे करता है फॉलो:
प्रधानमंत्री कार्यालय फॉलोविंग सूचि में कई दिग्गज नाम है, लेकिन उनकी संख्या काफी सीमित है। जी हां, प्रधानमंत्री कार्यालय (/PMOIndia) अब तक (खबर लिखे जाने तक) महज 39 लोगों को फॉलो करती है। जिसमें से ज्यादातर लोग, कांग्रेस पार्टी के उचें रसूख वाले राजनेता और सरकारी कार्यालय या फिर अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ही शामिल है। फॉलोविंग की इस टाईट लिस्ट में कुछ विदेशी प्रधानमंत्री या फिर उनके कार्यालय ही शामिल हैं।
हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा लंदन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन को फॉलो किया जाता है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस सूचि में शामिल नहीं हैं। यदि आप भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय की तुलना व्हाईट हाउस से करें तो, व्हाईट हाउस के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट (/whitehouse) के लगभग 39 लाख से ज्यादा फॉलोविंग है और यह कार्यालय खुद लगभग 157 लोगों को फॉलो करता है।
आइये तस्वीरों में देखते हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय किसे करता है फॉलो:

वेलेनटाईन डे के दिन आया था PMO का पहला ट्वीट
भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा वेलेनटाईन डे के दिन किया गया पहला ट्वीट। आगे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें और देखें प्रधानमंत्री कार्यालय किसे करता है फॉलो।

यूनाईटेड किंगडम के प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन
भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय युनाईटेड किंगडम के प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन को फॉलो करता है।

दमित्री मेदवेदेव
रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव को भी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा फॉलो किया जाता है।

बराक ओबामा नहीं लेकिन व्हाईट हाउस है पसंद
प्रधानमंत्री कार्यालय अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को तो फॉलो नहीं करता है लेकिन अमेरिका के व्हाईट हाउस के आधिकारिक एकाउंट को फॉलो किया जाता है।

यूनाईटेड नेशन
अमेरिका द्वारा ही संचालित किये जाने वाले, युनाईटेड नेशन के आधिकारिक एकाउंट को भी पीएमओ द्वारा फॉलो किया जाता है।

शशि थरूर
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री शशि थरूर।

कुंवर आरपीएन सिंह
कुंवर आरपीएन सिंह को राहुल गांधी के यूथ बिग्रेड में काफी करीबी माना जाता है। इनका पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप सिंह है और यह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

राजीव शुक्ला
हाल ही में इंडियन प्रिमीयर लीग के चेयरमैन के पद से इस्तिफा देने वाले राजीव शुक्ला को भी पीएमओ द्वारा फॉलो किया जाता है।

उमर अब्दुल्लाह
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह को भी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा फॉलो किया जाता है।

मनीष तिवारी
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी भी पीएमओ द्वारा फॉलो किये जाते हैं।

दिपेंद्र सिंह हुड्डा
राहुल गांधी और कांग्रेस के खासे करीबी दिपेंद्र सिंह हुड्डा को भी पीएमओ द्वारा फॉलो किया जाता है। आगे देखिए पीएमओ का पहला टवीट।












Click it and Unblock the Notifications