बिहार में पुलिस फायरिंग, 7 की मौत, कई घायल

बिहार के बगहा जिले के नौरंगिया थाने के महुअवा कटहरवा गांव की वारदात है। लोग पिछले सात दिन से गायब चंदकेर काजी नाम के गुमशुदा व्यक्ति के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन चंदकेर काजी का शव बरामद होने के बाद लोगों में गुस्सा भर ग या। उन्हें लगा कि पुलिस ने उसे खोजने के लिए कुछ किया ही नहीं।
मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साएं लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया। जिसपर पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग में 7 लोगों के मारे जाने के साथ-साथ 9 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें 6 पुलिस वालों को भी चोटें ाई है। फिलहाल वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस और जनता के बीच इस झड़प ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications