आगरा: फेसबुक से चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
यूपी में मुहब्बत की नगरी के नाम से मशहूर आगरा शहर के बालकेश्वर इलाके के गोविंदपुरी कालोनी के एक दो मंजिला मकान में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट बड़े ही धड़ल्ले से चल रहा था जिस पर रविवार रात ने पुलिस ने छापा मारा। इस मामले में 11 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) पवन कुमार के अंडर में चले इस ऑप्रेशन के बारे में में पुलिस ने कहा कि यह रैकेट काफी हाई-प्रोफाइल था जो कि फेसबुक के जरिये अपने ग्राहकों की बुकिंग करता था।
पुलिस को इस रैकेट के बारे में सूचना पड़ोसियों से मिली थी जिन्होंने पुलिस के सामने शक जाहिर किया था कि उनके मोहल्ले में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट फर्जी फेसबुक अकाउंट पर चैटिंग के जरिए ग्राहकों की तलाश करता था।
जिसके बाद पुलिस ने चिह्नित स्थान पर छापेमारी की और वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बीयर कैन, शराब की बोतलें और कंडोम के पैकेट भारी मात्रा में बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इस रैकेट से काफी बड़े लोगों के तार जुड़े हैं जिनके बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications