शादी से किया इंकार तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

आरोप है कि फिल्म के एक प्रोड्यूसर ने ही एक्ट्रेस पर तेजाब फिंकवाया है। पीड़ित एक्ट्रेस के भाई का आरोप है कि उसकी बहन ने प्रोड्यूसर से शादी करने से इंकार कर दिया था। निर्माता इस बात से इतना आहत हुआ कि वो बार-बार उसकी बहन पर इस बात के लिए दबाव डालने लगे और उसे धमकाने भी लगा।
फिल्मों, टीवी और थिएटर में एक्टिंग करने वाली पाकिस्तान की किशोर अभिनेत्री बुशरा पर उसके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। फिलहाल बुशरा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच उसके भाई की शाकायत के आधार पर आरोपी निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications