पाकिस्तान से आंतकवाद को खत्म करना चाहते हैं पीएम शरीफ

 nawaz sharif
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बढ़ रही आंतकी गतिविधियों और आंतकी हमलों से नवाज शरीफ की सरकार अब उब चुकी है। आंतकी गतिविधियों से परेशान पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब देश में आतंकवाद का खात्मा चाहते हैं। शरीफ ने इसके लिए प्रशासन के सभी अंगों से सतर्क रहने और प्रभावी समन्वय के साथ आधुनिक नीतियां अपनाने की तैयारी कर दी है और धिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

पाकिस्तान की प्रतिष्ठित अखबार 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री मुहम्मद शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान नवाज ने पुलिस से बेहतर तरीके से जांच करने और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने का आदेश दिया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक खान बेग से बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए व्यापक रणनीति बनाने के लिए कहा।

पीएम ने कहा कि पाकिस्तान में सैकड़ों निर्दोष लोग आतंकवादी हमले में मारे जा रहे हैं। यहां तक कि मस्जिदों को भी आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में देश को इस आंतकवाद से खतरा हो गया है। ऊर्जा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब इन हमलों के कारण अर्शव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+