पीएम मनमोहन परेशान, 420 हैं शिंदे और चिदंबरम
नयी दिल्ली। देश के गृहमंत्री और वित्तमंत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उनपर 420 का मामला दर्ज हुआ है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को खिलाफ तेलंगाना के लोगों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप लगा है कि ये पृथक तेलंगाना राज्य बनाने के अपने वादे से अब पीछे हट गए हैं।

हैदराबाद जिला अदालत के निर्देश पर सुशील कुमार शिंदे और पी चिंदबरम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोर्ट ने पुलिस को 28 जनवरी को ही आदेश दिए थे कि दोनों ही केन्द्रीय मंत्रियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए, लेकिन पुलिस ने इस की अनदेखी की, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications