सेक्स रैकेट: IAS के फ्लैट में जिस्म बेचती अभिनेत्रियां

High Profile Sex racket busted in Mumbai
मुंबई। मायानगरी मुंबई चमक-दमक और रफ्तार की दुनिया है। बॉलिवुड का नशा लोगों पर सवार है। मायानगरी में सिर्फ माया(पैसा) का खेल चलता है। इसी माया को पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुरेज नहीं करते। बड़े शान-शौकत वाले लोग भी पैसों की लालच में गलत कामों को करने से भी परहेज करते है।

मुंबई पुलिस ने देर रात एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई के पॉश इलाके लोखंडवाला में एक आईएएस अधिकारी के घर चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने रेड डाली और 5 टीवी एक्ट्रेस-मॉडलर्स को गिरफ्तार कर लिया।

टीवी एक्ट्रेसों का जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल होना कोई नयी बात नहीं है, लेकिन टीवी और फिल्मों में आकर जो आम लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती है वहीं जब जिस्मों के बाजार में अपना शरीर बेचकर पैसे कमाने लगे तो इंसनित से लोगों का विश्वास उठ जाता है।

पुलिस ने आईएएस अधिकारी के घर पर छापेमारी कर इस हाईप्रोफाइल सेक्स के धंधे का भंडाफोड़ कर ऐक्ट्रेस और उनके दलाल को गिरफ्तार कर लिया। जो 5 हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल्स पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं, वे टीवी के छोटे पर्दे के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस ने ऐक्ट्रेस के नाम का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से एक आईएएस अधिकारी के घर पर जिस्म बेचने के ये धंधा चल रहा था उससे हमारे सरकारी तंत्र पर सवाल तो जरुर उठा दिया है। एक सरकारी अधिकारी के आवास पर चल रहे इस गोरखधंधे के बाद पुलिस भी सकते में है, और इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

इस हाईप्रोफाइल जिस्म के धंधे में फंसी टीवी ऐक्ट्रेस को पुलिस ने लोखंडवाला में जिस अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है, वहां काफी सारे प्रशासनिक अधिकारी और बॉलिवुड से जुड़े लोग रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस रैकेट के तार काफी दूर तक जुड़े हो सकते है और कई हम लोगों के नाम इस मामले में जुड़े हो सकते है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार की गई 5 हिरोइनों में से 4 टीवी इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं, एक भोजपुरी फिल्म के अलावा सी ग्रेड की हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पुलिस अब इस कड़ी में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसमें नए खुलासे हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+