राजा भैया ने किया सच का सामना, 90 मिनट तक चले सवाल-जबाव

दरअसल कुंडा के शहीद डीएमपी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या बाहुबली नेता और यूपी कैबिनेट के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कराई है। शहीद डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद के आरोप के बाद सीबीआई ने राजा भैया पर शिकंजा कसा, लेकिन अब तक चार्जशीट में उसे आरोपी नहीं बनाया है।
इसी सिलसिले में उनका लाई-डिटेक्शन टेस्ट किया गया है। सीबीआई की अर्जी के बाद लखनऊ की अदालत ने रघुराज के लाई-डिटेक्शन टेस्ट के लिए अपनी सहमति दी थी। कोर्ट की सहमति के बाद राजा भैया ने कहा था कि जो उन्होंने पहले जो कहा था उसमें कोई बदलाव नहीं किया है और किसी भी टेस्ट का सामना करने से नहीं घबराते हैं।
सीबीआई की ये लाई-डिटेक्शन टेस्ट करीब 90 मिनट तक चली। टेस्ट के नतीजे अगले कुछ दिनों में सीबीआई को बता दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे रघुराज ने किसी भी सवाल से कन्नी नहीं काटी।












Click it and Unblock the Notifications