ममता को सता रहा है मौत का डर, कहा विरोधी करा सकते हैं मेरी हत्या

विपक्षी पार्टी माकपा पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। माकपा नकसलियों की सहायता ल्कर उनकी हत्या करा सकती है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस काम में कांग्रेस और भाजपा भी माकपा का साथ दे रही हैं। 24 परगना जिले के सीमावर्ती कस्बे में अपने पहले पंचायत चुनाव अभियान के दौरान ममता ने कहा कि माकपा ने नक्सलियों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि माकपा सत्ता में वापसी के लिए मौका तलाश रही हैं। जो कभी नहीं पूरा होगा। माकपा, नक्सली, कांग्रेस और भाजपा ने मेरी सरकार के खिलाफ साजिश करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास ऐसी खुफिया रिपोर्टें है, जिनसे ये सबूत मिले है कि उनकी हत्या की जा सकती है। ममता के आरोप पर फिलहाल किसी दल ने कोई सफाई नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications