भ्रष्टाचार के फेविकॉल से चिपके नीतीश और कांग्रेस: बीजेपी

नयी दिल्ली। भाजपा से संबंध तोड़कर नीतीश ने विधानसभा में अपना विश्वासमत भी बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। 122 विधायकों के साथ नीतीश को कांग्रेस के 4 विधघायकों और 4 निर्दलियों का साथ मिला और उन्होंने 126 का आंकड़ा छू लिया। भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस की ओर बढ़ते नीतीश के कदम ने जेडीयू की पुराने साथी रहे बीजेपी को झकझोर दिया है।

बीजेपी ने कांग्रेस और जेडीयू की बीच बढ़ती नजदीकी को करप्शन से जोड़ दिया है। कांग्रेस के समर्थन से बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के विश्वास मत हासिल करते ही भाजपा ने हमला बोल दिया है। भाजपा ने नीतीश पर अपना असली रंग दिखाने का आरोप लगाया है।

bjp

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस और जदयू भ्रष्टाचार की गोंद से आपस में जुड़ गए हैं। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद जदयू ने अपना असली रंग दिखा दिया है। भाजपा ने अपने पूर्व सहयोगी दल पर कांग्रेस की साजिश का हिस्सा हो जाने का आरोप लगाया। मीनाक्षी लेखी ने यहां कहा कि जद (यू) ने कांग्रेस की साजिश में शामिल होकर अपना रंग दिखा दिया है।

अब वे कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार के गोंद से चिपक गए हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा नैतिक भ्रष्टाचार से है। लेखी ने कहा कि जार्ज फर्नाडीज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध में शामिल हुए थे, क्योंकि वे कांग्रेस विरोधी थे। उनकी नीति कांग्रेस विरोधी भावना पर आधारित थी। और आज उन लोगों ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। भाजपा ने नीतीश पर आरोप लगाया कि नीतीश को विधानसभा में बहुमत साबित करने के बजाए जनाधार के लिए लोगों के बीच जाना चाहिए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+