संघ प्रमुख भागवत से मिले आडवाणी,रणनीति पर हुई बात

mohan bhagwat
नयी दिल्ली। बीजेपी में जारी कलंह की स्थिति को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात करने दिल्ली में है। तय कार्यक्रम के मुताबिक भागवत और आडवाणी की कल ही मुलाकात होने वाली थी, लेकिन आडवाणी की तबियत खराब होने की वजह से कल इनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज आडवाणी ने मोहन बागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच संघ कार्यालय में मुलाकात हुई। आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत भाजपा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज समेत कुछ दूसरे भाजपा नेता भी इस बैठक में शामिल हुए ।

आडवाणी के इस्तीफा प्रकरण के बाद संघ प्रमुख से उनकी ये पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी में जारी कलंह के अलावा कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। भाजपा को सशक्त पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले आडवाणी के सामने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपे जाने के बाद से बीजेपी में समस्याएं शुरु हो गई थी। नाराज होकर आडवाणी ने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन भागवत के समझाने के बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।

माना जा रहा है कि आज की मीटिंग में इस सब मुद्दों के अलावा जेडीयू से हुए अलगाव पर भी चर्चा हुई है। एनडीए और जेडीयू के गठबंधन टूटने के बाद इस मुलाकात में आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई है। इस्तीफा वापस लेने के बाद भागवत ने उनसे सभी निर्णयों में सलाह-मशविरा करने की बात कही थी। इससे पहले भागवत ने यहां भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+