'सच का सामना' करने के लिये बाहूबली राजा भैया तैयार

लखनऊ। कुंडा में हुए डिप्‍टी एसपी हत्‍याकांड को लेकर यूपी के पूर्व मंत्री और बाहूबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मंगलवार को सीबीआई कोर्ट के सामने पॉलीग्राफी टेस्‍ट के लिये मंजूरी दे दी है। सीबीआई के अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने निणर्य को सुरक्षित कर लिया। पॉलीग्राफी टेस्‍ट के लिये हामी भरने के बाद राजा भैया ने कहा कि वो अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिये तैयार हैं। कोर्ट में मौजूद राजा भैया ने जज के सामने कहा कि जिस साजिश के तहत उनका नाम इस कांड में लिया गया, सीबीआई को उसकी जांच भी करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

राजा भैया ने कहा कि कुंडा कांड से मेरा कुछ भी लेना-देना नहीं है। मैंने पहले भी सीबीआई जांच में पूरा सहयोग किया है और आगे भी पूरा सहयोग करता रहूंगा। बीते दो मार्च को नन्हें यादव उसके भाई सुरेश यादव और कुंडा सीओ जिया उल हक की मौत के मामले की जांच सीबीआई ने आठ मार्च से शुरू की थी।

Raja Bhaiya

नन्हें यादव के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर राजा भैया सवालों के घेरे में थे। पिछले महीने दो दिन तक सीबीआई ने राजा भैया से लंबी पूछताछ की, लेकिन इसमें न तो राजा भैया के खिलाफ कोई साक्ष्य मिला और न ही पूछताछ में कोई ऐसा तथ्य निकला, जिससे उनकी घेरेबंदी की जा सके।

यही कारण था कि मामले में सीबीआई ने जो एक चार्जशीट दाखिल की, उसमें राजा भैया का जिक्र नहीं किया। हालांकि जांच एजेंसी का शक राजा भैया के ऊपर से अभी खत्म नहीं हुआ है। जांच एजेंसी का मानना है कि राजा का पॉलीग्राफी टेस्ट इसमें अहम भूमिका अदा कर सकता है। सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया के खिलाफ अपने पति की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और राजा भैया को खाद्य एवं रसद मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+