ट्रेन में आग की अफवाह ने 5 की जान

train
लखनऊ। ट्रेन में आग की एक झूठी अफवाह ने पांच लोगों की जान ले ली है। पटना से दिल्ली जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में किसी ने ट्रेन की पहली बोगी में आग लगने की अफवाह फैसला दी। आग की खबर सुनकर ट्रेन में भगदड़ मच गई। चलती ट्रेन में आग लगने की अफवाह की वजह से लोगों हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदना शुरु कर दिया।

यूपी में इटावा के पास अपनी जान बचाने के लिए कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। रात में हुए इस हादसे के बाद दूसरे और से आ रही राजधानी की चपेट में आकर मां बेटी समेत 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि पटना से दिल्ली आ रही है जनसाधारण एक्सप्रेस में आग की अफवाह के कारण ये हादसा हुआ। किसी ने अफवाह अगली बोगी में आग लगी है। आग लगने की बात सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते कुछ लोग चलती ट्रेन से कूद गए।

मरने वालों में दो की पहचान 30 साल की सरिता और उनकी 4 साल की बेटी स्वाती के रूप में हुई है। बाकी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस उनके घरवालों की तलाश कर रही है। वहीं रेलवे इस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+