भाजपा के वॉकआउट के बाद नीतीश को विश्‍वास मत मिलना तय

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वास मत हासिल करने के लिए बुधवार को बुलाए गए बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सदन का वॉकआउट कर गए। भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान में हिस्सा न लेने का भी फैसला किया है।

विश्वास प्रस्ताव पर शुरू हुई चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष, नंदकिशोर यादव ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस विश्वास प्रस्ताव के क्या मायने हैं। उन्होंने तो सरकार से विश्वासमत हासिल करने की मांग ही नहीं की है।

Nitish Kumar
उन्होंने मुख्यमंत्री पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल सत्ता के कारण मूल विचारों से जद(यू) भटक गई है। इस कारण जुगाड़ तकनीक में माहिर लोग तो वोट का जुगाड़ कर ही लेंगे। ऐसे में मतदान का क्या मतलब है। असल मतदान तो जनता की अदालत में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्य इस मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। विधानसभा में भाजपा के 91 विधायक हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+