पहाड़ पर प्रलय, मरने वालों की तादात सौ के पार, 71000 लोग अब भी फंसे
नयी दिल्ली। गंगा अपने विकराल रुप में है। पहाड़ पर प्रलय आया हुआ। हाहाकार मचा हुआ है। कुदरत का कहर जारी है। केवल उत्तराखंड में अब तक मरने वालों की तादात सौ के पार हो गई।
अंदेशा लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड में तकरीबन 71000 अंब भी फंसे हुए है। वहीं केवल केदारनाथ की बात करे तो यहां एक हजार से अधिक लोग लापता हैं। अकेले केदारनाथ में 50 से ज्यादा लोगों के शव मिले हैं जबकि मंदिर परिसर में दो दिन से फंसे 500 तीर्थ यात्री लापता हैं।

भारी बारिश और बादल फटने के कारण केदारनाथ में मंदिर को छोड़कर बाकी सब कुछ तबाह हो चुका है। रामबाड़ा का तो नामोनिशान मिट गया है। सोनप्रयाग भी पानी में विलीन हो गया है।
गौरीकुंड का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया है। बादल फटने के द हर गह मलवा ही मलवा जमा हो गया है। वहीं प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी स्थिति खराब है। बाढ़ की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही है।
सेना एयरफोर्स और पैरामिलेट्री फोर्स के करीब 5 हजार जवान और 22 हेलीकॉप्टरों को राहत और बचाव के काम में लगाया है। उत्तराखंड की हालत को देखते हुए आज प्रधानमंत्री भी उत्तराखंड के सीएम से मुलाकात कर हालत का जायजा लेने वाले है।












Click it and Unblock the Notifications