दर्द से जूझ रहे देवभूमि उत्‍तराखंड 10 करोड़ की मदद देगा हरियाणा

Haryana announces Rs. 10 crore help for Uttarakhand.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तराखंड को 10 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बाढ़ व भारी बारिश से प्रभावित राज्य उत्तराखंड को राहत एवं बचाव कार्यो में मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

भारी बारिश व बादलों के फटने के कारण हुए भूस्खलन व नदियों में बाढ़ आने से उत्तराखंड में करीब 100 लोग मारे गए हैं जबकि तकरीबन 70,000 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। ज्यादातर पर्यटक वहां धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए पहुंचे थे।

हरियाणा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बीते चार दिनों में यमुना का पानी यमुनानगर व करनाल जिले के गांवों में प्रवेश कर गया है। वैसे यहां से अब तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+