15वीं मंजिल से गिरने के बाद भी जीवित बचा युवक
मेलबर्न। यह सुनकर शायद आपको यकीन न हो पर यह सच है कि न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में 20 साल का एक ब्रिटिश युवक टॉम स्टिलवेल 15 वीं मंजिल से गिर कर जीवित बच गया। उसके दोस्तों का कहना है कि उसकी कुछ हड्डियां टूट गयी हैं, पर अब वह खतरे से बाहर है, वहीं डॉक्टरों ने भी इस पर आश्चर्य जताया है उसका इलाज करने वाले एक चिकित्सक ने कहा है कि इतनी ऊंचाई से गिरकर बच जाना एक आश्चर्यजनक घटना है।
उसके पड़ोसी के अनुसार वह तब नीचे गिर गया जब वह एक दूसरे घर की बालकनी से अपने फ्लैट की बालकनी में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था।

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के हवाले से उसकी पड़ोसी गेराल्डीन बातिस्ता ने बताया कि वह एक जेंटलमैन और खुद में खोया रहने वाला इंसान है। उसका फ्लैट बंद था। अत: उसने मुझसे पूछा कि क्या आप अपनी बालकनी से मुझे मेरे फ्लैट में जाने की इजाजत देंगी। यह सुनकर मुझे लगा कि वह ऐसा नहीं करेगा लेकिन उसने वही किया।
टॉम स्टिलवेल एक ब्रिटिश युवक हैं और छुट्टियां बिताने के लिए न्यूजीलैड आया हुआ है। अब वह खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications