सोनिया के कहने पर झाड़ू-पोंछा करने को तैयार हैं कांग्रेस नेता महंत

महंत ने कहा है कि वह सोनिया के कहने पर पोंछा लगाने को भी तैयार हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी अध्यक्ष और मनमोहन सरकार के मंत्री से जब दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर सवाल किया गया तो महंत ने जवाब दिया, 'अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुझसे झाड़ू उठाकर राज्य कांग्रेस दफ्तर साफ करने को कहेंगी, तो मैं वह भी करूंगा।
जिम्मेदारी को पार्टी हाईकमान के प्रति सम्मान और पार्टी अनुशासन को चाटुकारिता की चाशनी में डुबो कर बयान देने वाले महंत के इस बयान के बाद विरोधियों के सुर बुलंद हो गए है। खास बात ये है कि ये कोई पहला ममाला नहीं है जब महंत ने इस तरह की बयानबाजी कर अपनी वफादारी साबित करने की कोशिश की हो।
वो पहले भी कई बार ऐसा कर चुके है। गौरतलब है कि छत्तीसढ़ में हाल में नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत 30 लोगों के मारे जाने के बाद महंत को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications